एमपी में धंसा निर्माणाधीन कुआं, एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 5 की हुई मौत
पन्ना (मध्य प्रदेश) में मंगलवार को एक निर्माणाधीन कुआं अचानक भरभराकर घंस गया जिसके मलबे में दबकर 5 लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों में एक परिवार के 4 लोग व एक अन्य मज़दूर है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस व बचाव दल ने बचाव कार्य शुरू किया और जेसीबी मशीन से मिट्टी हटाई गई।
read more at ABP न्यूज़


