Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में नकली नोट छापने वाले 2 लोग पकड़े गए, 2 महीने में ₹4 लाख बाज़ार में चलाए

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 31 July, 2024
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में नकली नोट छापने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बताया कि वे ₹50, ₹100 व ₹200 के नोट छोटे शहरों जबकि ₹500 के नोट बड़े शहरों में चलाते थे। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों आरोपी 8वीं फेल हैं और उन्होंने 2 महीने में ₹4 लाख से ज़्यादा बाज़ार में चलाए हैं।