Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में पेट्रोल पंप पर डीज़ल और पेट्रोल भरेंगे कैदी, मिलेंगे ₹500/प्रतिदिन

short by शिव / on Tuesday, 27 August, 2024
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में सेंट्रल जेल के पास एक पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया है। इस पेट्रोल पंप पर जेल के कैदी पेट्रोल व डीज़ल भरेंगे और इसका प्रबंधन जेल प्रहरी करेंगे। पेट्रोल पंप पर अलग-अलग शिफ्टों में 9-9 कैदी काम करेंगे और उन्हें हर दिन ₹500 का पारिश्रमिक दिया जाएगा।