एमपी में पैदल यात्री को टक्कर मारने के बाद पलटी ऐम्बुलेंस, 4 लोगों की हुई मौत व 5 घायल
सिवनी (एमपी) में रविवार को एक ऐम्बुलेंस पैदल यात्री को टक्कर मारने के बाद पलट गई जिससे उसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि ऐम्बुलेंस एक घायल युवक को कुरनूल (आंध्र प्रदेश) से बिहार के पश्चिमी चंपारण ले जा रही थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
read more at भाषा


