Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में प्रेमी से चौथी शादी करने की चाह में महिला ने अपने तीसरे पति की कराई हत्या

short by खुशी / on Friday, 3 July, 2026
नरसिंहपुर (एमपी) पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए एक शख्स की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी, कथित प्रेमी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शख्स महिला का तीसरा पति था और महिला प्रेमी से चौथी शादी करना चाहती थी। बकौल पुलिस, महिला के प्रेम-संबंध के चलते दंपति में अक्सर झगड़ा होता था।