Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में पुलिस के डर से ऐम्बुलेंस से की जा रही थी नशीली दवाइयों की तस्करी, 4 अरेस्ट

short by सौरभ भटनागर / on Saturday, 15 June, 2024
शहडोल (मध्य प्रदेश) में पुलिस ने 108 ऐम्बुलेंस से नशीले इंजेक्शन की तस्करी करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी भोपाल से ट्रेन से नशीले इंजेक्शन लेकर आए थे और उमरिया से ऐम्बुलेंस के ज़रिए शहडोल ले जा रहे थे। आरोपी पुलिस से बचने के लिए ऐम्बुलेंस का इस्तेमाल करते थे।