Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में पुलिस कस्टडी में युवक ने लगाई फांसी, पुलिस पर ₹50000 मांगने का लगा आरोप

short by Priyanka Verma / on Sunday, 15 February, 2026
छतरपुर (एमपी) में पुलिस कस्टडी में रखे गए 22-वर्षीय युवक ने बाथरूम जाने के बहाने कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक के परिजन का आरोप है कि 2 पुलिसकर्मियों ने युवक को छोड़ने के बदले ₹50,000 की मांग की थी। एसपी अगम जैन के अनुसार, आरोप के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।