एमपी में बकाया बिल के ₹2,400 न देने पर अस्पताल ने मरीज़ का नहीं दिया शव
राजगढ़ (मध्य प्रदेश) में एक अस्पताल ने मंगलवार को बकाया बिल के ₹2,400 न देने पर मरीज़ के शव को उसके परिजन को देने से इनकार कर दिया जिसको लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। परिजन का कहना है कि उन्होंने मंगलसूत्र गिरवी रखवाकर अस्पताल में ₹6,000 ज़मा करवाए थे। कुल बिल ₹8,800 का बना था।
read more at इंडिया टीवी


