एमपी में मुंह में पेट्रोल डालकर करतब दिखा रहा था शख्स, अचानक भड़क उठी आग; दो झुलसे
उज्जैन (एमपी) में डोल ग्यारस पर निकले बैरवा समाज के जुलूस के दौरान एक शख्स अपने मुंह में पेट्रोल भरकर करतब दिखा रहा था और इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में दो लोग बुरी तरह झुलस गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
read more at लेटेस्टली


