एमपी में महाकुंभ से आ रही तेज़ रफ्तार जीप की बस से हुई टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत
जबलपुर (मध्य प्रदेश) में सोमवार सुबह महाकुंभ (उत्तर प्रदेश) से आ रही एक तेज़ रफ्तार जीप की बस से टक्कर हो गई जिसमें कम-से-कम 6 लोगों की मौत हो गई। जबलपुर के ज़िलाधिकारी दीपक सक्सेना ने बताया कि जीप पहले एक पेड़ से टकराई और फिर दूसरी ओर उछलकर विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा गई थी।
read more at X


