एमपी में युवक ने खून से किया भगवान शिव का अभिषेक, पुजारी ने जताई नाराज़गी
उज्जैन (एमपी) में बिलकेश्वर महादेव मंदिर में रौनक नामक युवक ने खून से भगवान शिव का अभिषेक किया है। 'न्यूज़18' के मुताबिक, रौनक के हाथ में नली लगाई गई थी और अभिषेक करीब 4:30 मिनट तक चला। महाकाल मंदिर के पुजारी लोकेंद्र व्यास ने कहा कि अभिषेक सात्विक चीज़ों से होता है और खून तामसिक है इसलिए यह गलत है।
read more at News18 हिंदी


