एमपी में शौच करने गए शख्स को 13 फीट लंबे अजगर ने जकड़ा, वीडियो आया सामने
जबलपुर (मध्य प्रदेश) में करीब 13 फीट लंबे अजगर ने एक शख्स को जकड़ लिया जिसका वीडियो सामने आया है। वहीं, शख्स को छुड़ाने के लिए लोगों ने लाठी व तलवार से हमला कर अजगर को मार डाला। शख्स शौच के लिए एक नाले के किनारे गया हुआ था और उसी दौरान अजगर ने उसे जकड़ लिया।
read more at हिन्दुस्तान


