एमपी में शराब फैक्ट्री में काम करते मिले 50 से अधिक बच्चे, 15-15 घंटे करवाया जा रहा था काम
भोपाल (एमपी) के पास रायसेन ज़िले में एक शराब फैक्ट्री में 50 से अधिक बच्चे काम करते मिले जिनमें लड़कियां भी शामिल हैं। एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने कहा, "बच्चों को स्कूल बसों में लाकर बेहद कम पारिश्रमिक में 15-15 घंटे काम करवाया जाता था।" मामले में ज़िला आबकारी प्रभारी समेत 3 आबकारी उप-निरीक्षक को निलंबित किया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


