एमपी में सीएम मोहन यादव के काफिले की कार से टकराया ऑटो, 3 लोग हुए घायल
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले की एक कार की ऑटो से टक्कर हो गई। इस हादसे में एक 13 वर्षीय बच्चे समेत कुल 3 लोग घायल हुए हैं। सीएम के काफिले के साथ चल रहे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घायलों का हाल-चाल लेने अस्पताल पहुंचे और उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।
read more at इंडिया टीवी


