एमपी में स्ट्रेचर न मिलने पर घायल पति को पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंची महिला
भिंड (मध्य प्रदेश) ज़िला अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने पर शनिवार को एक महिला अपने घायल पति को 50 मीटर तक पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंची जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसकी आलोचना की। वहीं, सहायक प्रबंधक को स्ट्रेचर की अनुपलब्धता के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस भेजा गया है।
read more at ABP न्यूज़


