एमपी में सुपरफास्ट ट्रेन की बोगी से उछलकर गिरा टीटीई, पहिए के नीचे आने से कटे दोनों पैर
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह प्लैटफॉर्म से गुज़र रही तेज़ रफ्तार कन्याकुमारी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की बोगी से एक टीटीई उछलकर नीचे गिर गया और ट्रेन के पहिए के नीचे आ गया। जीआरपी व आरपीएफ कर्मचारी फौरन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक टीटीई के दोनों पैर कट चुके थे। टीटीई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
read more at हिन्दुस्तान


