Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में समोसे को लेकर हुए विवाद में गर्भवती के पेट पर मारी गई लात, हुआ पथराव व आगजनी

short by श्वेता भारती / on Tuesday, 5 November, 2024
कटनी (एमपी) में समोसे के विवाद में रेत कंपनी के एक कर्मचारी द्वारा एक गर्भवती महिला के पेट पर लात मारे जाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, महिला के बच्चों के ज़िद करने पर दुकानदार ने उसे समोसे दिए जो कर्मचारियों के लिए अलग रखे गए थे। ग्रामीणों ने कर्मचारियों पर पथराव किया व उनकी कार जला दी।