Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी से 'राख' के लिए कंपनी को मिला ₹160 करोड़ का ऑर्डर, शेयर उड़ा रहा गर्दा

short by Tanya Jha / on Monday, 21 September, 2026
रेफेक्स इंडस्ट्रीज़ को एमपी के एक सरकारी उपक्रम (PSU) से ₹160 करोड़ का मटेरियल हैंडलिंग कॉन्ट्रैक्ट हासिल हुआ है। इसके तहत कंपनी 18 महीनों में 10 लाख मीट्रिक टन पॉन्ड और फ्लाई ऐश (राख) उठाएगी। इस खबर के सामने आते ही कंपनी के शेयर में उछाल देखने को मिला और सोमवार को बाज़ार खुलते ही यह 4% तक चढ़ गया।