Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपॉक्स को लेकर केंद्र की उच्चस्तरीय बैठक में जारी किए गए कौन-कौनसे निर्देश?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 19 August, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने रविवार को एमपॉक्स को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। मिश्रा ने कहा कि सर्विलांस को बढ़ाया जाए, तेज़ी से डिटेक्शन के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, लैब नेटवर्क तैयार किया जाए और रोकथाम-उपचार के प्रोटोकॉल का व्यापक प्रचार किया जाए। बकौल सरकार, अभी देश में एमपॉक्स का कोई केस नहीं मिला है।
read more at X