Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी के अस्पताल में चूहों का 'आतंक', रातभर जागकर परिजन करते हैं नवजातों की रखवाली

short by तान्या झा / on Tuesday, 11 June, 2024
ग्वालियर (एमपी) स्थित कमला राजा महिला अस्पताल में चूहों के 'आतंक' का एक वीडियो 'X' पर वायरल हुआ है। कैप्शन में लिखा गया, "ग्वालियर के चंबल अंचल के सबसे बड़े महिला और बाल अस्पताल के वॉर्डों में चूहे झुंड में घूमते हैं...मरीज़-नवजात को बचाने के लिए रातभर जागना पड़ता है।" यूज़र ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को टैग किया।