एमपी के खरगौन में 2 और 3 मई को लागू रहेगा कर्फ्यू, घरों में होगी ईद की नमाज़
खरगौन (मध्य प्रदेश) में 2 और 3 मई को पूर्ण-कर्फ्यू लागू रहेगा। बकौल एडीएम सुमेर सिंह, "ईद की नमाज़ घरों में अदा की जाएगी। साथ ही अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर ज़िले में किसी भी कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं होगी।" गौरतलब है, 10-अप्रैल को रामनवमी शोभायात्रा के दौरान पथराव के बाद शहर में हिंसा भड़क उठी थी।
read more at ANI


