Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी के खरगौन में रामनवमी पर हुई हिंसा के एक माह बाद कलेक्टर व एसपी का किया गया तबादला

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 15 May, 2022
खरगौन (मध्य प्रदेश) में रामनवमी के दिन हुई हिंसा के एक महीने से अधिक समय बाद राज्य सरकार ने ज़िले की कलेक्टर अनुग्रहा पी. और पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ चौधरी का तबादला कर दिया है। सरकारी आदेशानुसार, रतलाम के कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम खरगौन के नए कलेक्टर होंगे। वहीं, सतना के एसपी धर्मवीर सिंह खरगौन के नए एसपी होंगे।