एमपी के खरगौन में हिंसा को लेकर अब तक 175 लोग गिरफ्तार, कर्फ्यू में दी गई 9 घंटों की ढील
मध्य प्रदेश पुलिस ने बताया है कि खरगौन में राम नवमी के दौरान हुई हिंसा को लेकर अब तक 64 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 175 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने लगातार दूसरे दिन रविवार को कर्फ्यू में 9 घंटों (सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे) की ढील दी जबकि रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा।
read more at लेटेस्टली


