एमपी के डॉक्टर ने Rx की जगह 'श्री हरि' लिखकर हिंदी में लिखा दवाओं का नाम, पर्चा हुआ वायरल
सतना (मध्य प्रदेश) के एक सरकारी डॉक्टर द्वारा हिंदी में लिखे गए दवाओं के पर्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। पर्चे में ऊपर Rx की जगह 'श्री हरि' और नीचे हिंदी में दवाओं का नाम लिखा है। गौरतलब है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो दिन पहले डॉक्टरों से हिंदी में पर्चा लिखने की अपील की थी।
read more at हिन्दुस्तान


