एमपी के दमोह रेलवे स्टेशन पर शख्स ने पीटकर की ढाई माह के बच्चे की हत्या
दमोह रेलवे स्टेशन (एमपी) पर शनिवार तड़के एक अज्ञात शख्स ने मां-बाप के सामने उसके ढाई माह के बच्चे की कथित तौर पर पीटकर हत्या कर दी। बच्चे के पिता के अनुसार, उसके मदद मांगने पर प्लैटफॉर्म पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने गालियां दीं। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
read more at हिन्दुस्तान


