एमपी के देवास में पत्तल फैक्ट्री में आग लगने से 2 मज़दूरों की हुई मौत, 2 झुलसे
देवास (मध्य प्रदेश) में शुक्रवार को पत्तल की एक फैक्ट्री में आग लगने से 2 मज़दूरों की मौत हो गई जबकि 2 मज़दूर गंभीर रूप से झुलस गए। एसडीएम प्रदीप सोनी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है। बकौल एसडीएम, मज़दूरों को दीवार तोड़कर फैक्ट्री से बाहर निकाला गया।
read more at News18 हिंदी


