एमपी के धार में पाइप फैक्ट्री में 7 घंटे से लगी भीषण आग पर नहीं पाया जा सका काबू
धार (एमपी) के पीथमपुर औद्योगिक इलाके में मंगलवार सुबह 7-बजे से एक पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग दोपहर 2:30 बजे तक नहीं बुझ पाई जिसका धुआं 10 किलोमीटर दूर से दिख रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दमकल की 12 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। बकौल रिपोर्ट्स, फैक्ट्री में किसी के फंसे होने की सूचना नहीं है।
read more at हिन्दुस्तान


