एमपी के नीमच में पिटाई के बाद बुज़ुर्ग की मौत के मामले में आरोपी हुआ अरेस्ट
नीमच (मध्य प्रदेश) पुलिस ने शनिवार को दिनेश कुशवाहा नामक शख्स को कथित तौर पर 'मुस्लिम होने के संदेह में पिटाई करने के बाद बुज़ुर्ग की हुई मौत' मामले में गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि मृतक की पहचान 65-वर्षीय भंवरलाल जैन के रूप में हुई थी और उनके भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
read more at ABP न्यूज़


