Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी के सरकारी स्कूल में चलती मिली आटा चक्की; कभी-कभार स्कूल आने वाला शिक्षक निलंबित

short by shashank mishra / on Friday, 17 September 2021
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ज़िला शिक्षा विभाग की एक अधिकारी ने जब शासकीय प्राथमिक विद्यालय (पटपुरा) का औचक निरीक्षण किया तो उन्हें वहां एक आटा चक्की चलती हुई मिली। मामले में कार्रवाई करते हुए ज़िलाधिकारी ने स्कूल के शिक्षक को निलंबित कर दिया है। बकौल अधिकारी, पूछताछ पर ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक यहां कभी-कभार ही स्कूल आते थे।