Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग के 7 सदस्य हुए गिरफ्तार, अविवाहित युवकों को बनाते थे निशाना

short by Ayushi / on Wednesday, 15 May, 2024
मध्य प्रदेश की सीहोर पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 'लुटेरी दुल्हन' गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, अविवाहित युवकों के बारे में पता लगाने के बाद इस गैंग के कुछ लोग युवती के रिश्तेदार बनकर शादी तय करते थे। शादी के एक-दो दिन बाद दुल्हन पैसे और कीमती सामान लेकर गैंग समेत फरार हो जाती थी।