Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में 40 से अधिक यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, शीशे तोड़कर निकाले गए लोग

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 31 March, 2023
शिवपुरी (मध्य प्रदेश) में शुक्रवार सुबह 40 से अधिक सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई जिसके बाद बस के शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में सभी यात्रियों को चोटें आई हैं जिनमें से दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, घटना के बाद ड्राइवर-कंडक्टर फरार हो गए।