Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में 44 वर्षीय महिला बनी एडीपीओ, पिता की सिलाई की दुकान पर काम कर भरी थी फीस

short by शिव / on Wednesday, 8 May, 2024
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा की 44 वर्षीय शाहजहां अंसारी का सहायक ज़िला अभियोजन अधिकारी (एडीपीओ) के पद पर चयन हुआ है। शाहजहां के पिता टेलर हैं और पति मकैनिक हैं। 2004 में एलएलबी करने वालीं शाहजहां ने बताया कि वह अपने पिता की सिलाई की दुकान में काम करती थीं जिसकी मदद से उन्होंने कोचिंग की फीस भरी थी।