एमपी में 7 वर्षीय बच्ची की चाकू से गोदकर की गई हत्या, प्रशासन ने आरोपी के अवैध मकान को ढहाया
इंदौर (मध्य प्रदेश) में शुक्रवार को एक शख्स ने पड़ोस में रहने वाली एक 7 वर्षीय बच्ची की कथित तौर पर चाकू गोदकर हत्या कर दी। बकौल पुलिस, आरोपी मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी के अवैध रूप से बने मकान को गिरा दिया गया।
read more at हिन्दुस्तान


