एमपी में अर्धनग्न अवस्था में मिला 6 वर्षीय बच्ची का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
शिवपुरी (मध्य प्रदेश) में एक खेत से शनिवार को एक 6 वर्षीय बच्ची का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि बच्ची अपनी मां के साथ भागवत कथा सुनने गई थी और वहीं से लापता हो गई थी। एसपी राजेश सिंह चंदेल के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह रेप के बाद हत्या का मामला लग रहा है।
read more at हिन्दुस्तान


