Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में अवैध खनन रोकने गए पटवारी को रेत माफिया ने ट्रैक्टर से कुचला, हुई मौत

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Sunday, 26 November, 2023
शहडोल (एमपी) में अवैध खनन रोकने गए एक पटवारी को रेत माफिया ने ट्रैक्टर से कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। पटवारी द्वारा रुकने के लिए कहने पर उन्हें कुचलने वाले ट्रैक्टर के ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शोक जताते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनके परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की।
read more at PTI