एमपी में अस्पताल से वाहन ना मिलने पर पोटली में बांधकर बाइक पर बेटे का शव ले गया शख्स
डिंडौरी (एमपी) के अस्पताल में मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद ऐम्बुलेंस ना मिलने पर एक शख्स अपने 4-वर्षीय विकलांग बेटे का शव पोटली में बांधकर बाइक से गांव लौटा। परिजन ने बताया, "हमें पैसों की समस्या थी...हम गरीब हैं तो क्या करते? पुलिसवालों ने कहा तो हम शव को बाइक से ले आए।" बच्चे की मौत जलने से हुई थी।
read more at हिन्दुस्तान


