Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में कांग्रेस ने बीजेपी में जाने वाले अक्षय कांति को बताया 'फरार'; रखा ₹5100 का इनाम

short by खुशी / on Wednesday, 22 May, 2024
इंदौर (एमपी) में कांग्रेस ने बीजेपी में जाने वाले पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम को 'फरार' बताकर जगह-जगह पर पोस्टर लगाए हैं और सूचना देने वाले को ₹5,100 इनाम देने की घोषणा की है। दरअसल, अक्षय व उनके पिता पर ज़मीन के विवाद का केस चल रहा है और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया गया है।