एमपी में कॉलेज छात्र को मिला ₹46 करोड़ का आयकर विभाग का नोटिस, कहा- पैन कार्ड का हुआ दुरुपयोग
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के एक कॉलेज छात्र के बैंक खाते से ₹46 करोड़ का लेनदेन हुआ है और उसे आयकर विभाग का नोटिस मिला है। उसे सूचित किया गया कि उसके पैन कार्ड से एक कंपनी रजिस्टर हुई जो 2021 से मुंबई-दिल्ली में चल रही थी। छात्र ने कहा, "पता नहीं कि मेरे पैन कार्ड का कैसे गलत इस्तेमाल हुआ।"
read more at ABP न्यूज़


