एमपी में खड़े ट्रक से टकराई मतदानकर्मियों को ले जा रही बस, एक जवान की हुई मौत व 9 घायल
मंदसौर (एमपी) में मंगलवार सुबह मतदानकर्मियों को ले जा रही एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई। पुलिस के अनुसार, हादसे में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई व करीब 9 लोग घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे के समय मतदानकर्मी लोकसभा चुनाव-2024 के चौथे चरण के लिए सोमवार को हुए मतदान की सामग्री जमा कराकर लौट रहे थे।
read more at Times Now नवभारत


