एमपी में खेत में लगाई गई फेंसिंग में फंसकर हुई तेंदुए की मौत, खेत मालिक समेत 3 लोग गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के इंदौर ज़िले में खेत में लगाई गई फेंसिंग में फंसकर एक तेंदुए की मौत हो गई है। मामले में खेत मालिक समेत तीन लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि खेत में लगाई गई फेंसिंग में तेंदुए की गर्दन फंस गई थी और दम घुटने के चलते उसकी मौत हुई है।
read more at भाषा


