एमपी में 'बाबा' ने की गड्ढा खोदकर ज़िंदा समाधि लेने की कोशिश, पुलिस ने पकड़ा
रीवा (एमपी) में 5 फीट गहरा गड्ढा खोदकर ज़िंदा समाधि लेने का प्रयास कर रहे एक 53-वर्षीय 'बाबा' को पुलिस ने पकड़ा है। 'बाबा' की पत्नी ने कहा, "पति बार-बार समाधि लेने की ज़िद करते हैं...कहते हैं कि देवी मां बुला रही हैं...उनकी ज़िद से घरवाले परेशान हैं।" 'बाबा' ने पहले भी 2 बार समाधि लेने का प्रयास किया था।
read more at News18 हिंदी


