एमपी में चलती मोटरसाइकल से बेहोश होकर गिरे युवक का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, हुई मौत
एमपी के बड़वानी में घर से अस्पताल के लिए निकला एक युवक चलती मोटरसाइकल से बेहोश होकर गिर गया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। युवक की मोटरसाइकल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दूसरी बाइकों से जा टकराई और शख्स वहीं गिर गया। स्थानीय लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
read more at ABP न्यूज़


