एमपी में ज़मीन के विवाद का निपटारा नहीं होने से नाराज़ युवती ने एसडीएम ऑफिस में खाया ज़हर
पन्ना (एमपी) में ज़मीन को लेकर चल रहे विवाद का निपटारा नहीं होने से नाराज़ 25-वर्षीय एक युवती ने सोमवार को एसडीएम ऑफिस में ज़हर खा लिया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बकौल एसडीएम सत्यनारायण दर्रो, युवती के पिता ने ₹15 लाख में रास्ते के लिए ज़मीन खरीदी है और वह इसे खाली कराने का दबाव बना रहे हैं।
read more at हिन्दुस्तान


