एमपी में ट्रक की टक्कर से 3 बसें पलटने के बाद 8 लोगों की हुई मौत व 50 घायल
बकौल पुलिस, सीधी (एमपी) में शुक्रवार रात ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे खड़ी 3 बसें पलट गईं जिसके बाद कम-से-कम 8 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 50 लोग घायल हो गए। बसें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रही थीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतक आश्रितों के लिए ₹10 लाख मुआवज़ा घोषित किया है।
read more at हिन्दुस्तान


