एमपी में ट्रक की टक्कर से पलटी चुनाव ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षाकर्मियों की बस, 21 जवान घायल
छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) से चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस और होमगार्ड के जवानों से भरी बस शनिवार तड़के बैतूल-भोपाल हाईवे पर बरेठा घाट के पास ट्रक की टक्कर से पलट गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, बस में करीब 40 जवान सवार थे जिनमें से 21 जवान घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
read more at ABP न्यूज़


