एमपी में ट्रेनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से ट्रेनी महिला पायलट हुई घायल
मध्य प्रदेश के गुना में बुधवार को फ्लाइट ट्रेनिंग अकैडमी का एक ग्लाइडर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसके चलते एक ट्रेनी महिला पायलट घायल हो गई। घटनास्थल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग क्षतिग्रस्त विमान के आसपास दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान के इंजन में खराबी आने के बाद यह हादसा हुआ।
read more at X (formerly twitter)


