एमपी में दलित कार्यकर्ता से की गई मारपीट, जूते से पेशाब पीने को किया गया मजबूर
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में 7 लोगों द्वारा एक दलित आरटीआई कार्यकर्ता से कथित तौर पर मारपीट की गई और उसे जूते से पेशाब पीने को मजबूर किया गया। पीड़ित का शिकायत में दावा है कि पंचायत दफ्तर से जानकारी मांगने पर गुस्साए सरपंच के पति, सचिव और अन्य ने उसे दफ्तर बुलाकर पीटा। मामले में 2-लोगों की गिरफ्तारी हुई है।


