एमपी में दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस के दो एसी डिब्बों में लगी आग; कोई हताहत नहीं
मुरैना (मध्य प्रदेश) में हेतमपुर रेलवे स्टेशन के पास दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस के कम-से-कम दो एसी डिब्बों (A1 और A2) में भीषण आग लग गई। बकौल रेलवे अधिकारी शिवम शर्मा, अज्ञात कारणों से आग लगने की सूचना मिली। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। आग बुझाने की प्रक्रिया जारी है।
read more at Times Now नवभारत


