Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में नशे का कारोबार करने वालों की संपत्ति होगी ज़ब्त: सीएम शिवराज सिंह चौहान

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 10 May, 2023
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को नार्कोटिक्स समन्वय तंत्र के अधिकारियों के साथ हुई राज्यस्तरीय बैठक के बाद कहा कि प्रदेश में नशे का कारोबार करने वालों की संपत्ति ज़ब्त की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा, "हमें नशा मुक्त प्रदेश बनाना है...इस कारोबार में लिप्त लोग सबसे खतरनाक अपराधी हैं। उनकी संपत्ति चिह्नित कर ज़ब्त करें।"