एमपी में न्यूज़ चैनल की बहस के दौरान बीजेपी व कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, फेंकीं कुर्सियां
जबलपुर (मध्य प्रदेश) में शनिवार को भंवरताल पार्क में एक न्यूज़ चैनल की बहस के दौरान बीजेपी व कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मामले का वीडियो सामने आया है जिसमें लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकते हुए नज़र आ रहे हैं। बकौल पुलिस, इस घटना में एक शख्स घायल हुआ है और कुछ कार्यकर्ताओं को भी चोटें आई हैं।
read more at दिप्रिंट


